Mainpuri News: नाले की सफाई न होने से किसानों की बढ़ी परेशानी, फसलें जलमग्न
मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- Mainpuri News: ब्लॉक सुल्तानगंज के ग्राम शिपालपुर, आलीपुर खेड़ा, आलीपुर पट्टी में नाले की सफाई न होने के कारण किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले में वर्षों से जमा गाद, झाड़-झंखाड़ और अवरोधों के चलते बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे खेतों में जलभराव हो जाता है और किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया और डीएम से नाला सफाई करने की मांग की। ग्रामीण तिलक सिंह राजपूत का कहना है कि कई बार जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पीडब्लूडी अधिकारी से नाले की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। खुशीराम राजपूत का कहना है कि हर वर्ष यही समस्या सामने आती है और जलभराव के कारण धान, लौकी, मक्का, समेत सब्जी की फसलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.