मैनपुरी, जुलाई 6 -- Mainpuri News: विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई व वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। एएसपी यातायात अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात जितेन कुमार सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती रात व सोमवार को शहर के प्रमुख तिराहे-चौराहे पर मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर आठ वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, ओवर स्पीड, तीन सवारी सहित अन्य धाराओं में 257 वाहनों के चालान किए गए। तीन वाहनों का सीज किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऑपरेशन प्रहार: विकासनगर पुलिस का सघन अभियान, 29 वाहनों पर कार्रवाई यह वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। ब्रेथ एनाल...