मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: शहर के आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड पर एनएसएस इकाई के तत्वावधान में शनिवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को नशामुक्त जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने स्पष्ट किया कि नशे का तात्पर्य केवल शराब से नहीं, बल्कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, गांजा और चरस जैसे सभी हानिकारक पदार्थों से है। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में किए गए कार्य अक्सर अपराध और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिसका परिणाम हमेशा घातक होता है। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और आमजन में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना तथा नशे से होने वाली सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी हानियों के प्रति सचेत करना रहा। इस मौके पर उप प्रधाना...