मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: विजय नगर स्थित जगदीश प्रसाद गुप्ता स्मारक इंटर कॉलेज द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य एमपी गौतम ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और उच्च संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम है। निदेशक राजीव कुमार गुप्ता ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत...