Mainpuri News: नवीगंज-श्यामपुर भटपुरा मार्ग पर गड्ढों का हुआ राज
मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: लगातार हुई बारिश के चलते नवीगंज-श्यामपुर भटपुरा मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों की हो रही है, जिन्हें रात के अंधेरे में गड्ढे दिखाई न देने से हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। यह महत्वपूर्ण मार्ग श्यामपुर भटपुरा से लालपुर होते हुए कन्नौज के विशुनगढ़ क्षेत्र को जोड़ता है। रोजाना आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण खरीदारी और अन्य कामों के लिए इसी रास्ते से नवीगंज बाजार आते हैं। सड़क की जर्जर हालत से आक्रोशित विमल वैदिक, प्रबल चौहान, मोनू चौहान, अरविंद कुमार, विवेक शाक्य, विष्णु मिश्रा और राहुल सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मैनपुरी से सड़क सुधार की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Mainpuri...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.