मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: प्रतहसील क्षेत्र के ग्राम नगला पांडेय में सार्वजनिक चकरोड पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मुख्य मार्ग बंद हो जाने के कारण गांव की आम जनता का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों और खेतों तक पहुंचने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ग्रामीण ओमकार सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह, रामबिलास सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, विजय बहादुर, संतोष कुमार, राजीव कुमार तथा सुरेश आदि ने गांव के ही विपक्षी प्रदीप कुमार पुत्र राधाकृष्ण और जगदीश पुत्र लालाराम पर चकरोड पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब इस समस्या की शिकायत ग्राम प्रधान से की गई, तो उन्होंने मदद करने के बजाय उल्टा धमकी देते हुए कहा, तुम्हें जो कार्रवाई करनी है कर ...