मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: शहर में आवारा जानवरों की बढ़ती संख्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। शहर की सड़कें व तंग गलियों में यह जानवर लोगों पर हमला बोल रहे हैं। जिससे रोजाना लोग घायल होकर अस्पताल इलाज कराने पहुंच रहे हैं। शहर के आवास विकास कालोनी में इन जानवरों का बड़ा आतंक हो गया है। रोजाना कोई न कोई इनका शिकार हो रहा है। लोगों ने पालिका से इन्हें पकड़वाने की मांग की। नगरवासियों की इस समस्या को नगरपालिका ने गंभीरता से लिया। मंगलवार को चेयरमैन संगीता गुप्ता, ईओ बुद्धि प्रकाश के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने आवास विकास कालोनी पहुंचकर लगभग आधा दर्जन जानवरों को पकड़कर उन्हें वाहनों से गोशाला भेजा। वहीं ईओ ने बताया कि आवारा जानवरों के लिए पालिका की गोशाला बनी हुई है लेकिन लोग जानवरों को खुला छोड़ देते हैं। जिससे वह आम ज...