Mainpuri News: धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा
मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: नगर में खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा अपार श्रद्धा व उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सोमेश्वरनाथ मंदिर स्थित खाटू श्याम मंदिर में आचार्य पंडित देवेंद्र दीक्षित द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। हाथों में श्याम ध्वज लिए हजारों श्रद्धालुओं ने खाटू वाले श्याम तेरा ही सहारा जैसे भजनों और बाबा के जयकारों पर झूमते हुए नगर में फूलों की होली खेली। यात्रा कबीरगंज, आलू मंडी, छोटा बाजार, पीपल मंडी, कोतवाली और नगर पंचायत कार्यालय होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी व प्रतिनिधि आशीष तिवारी का समिति सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में जयकुमार दुबे, आशीष दुबे, संदीप कुमार, शिवशंकर वर्मा, उदित वर्मा, रिंकी गुप्ता, अनीप गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.