मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: धान की अगैती फसल में बाली निकलने लगी है। इसी के साथ फसल पर गंदी रोग और बाली में दूध चूसने वाले कीटों के प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। इस बार बारिश कम होने के कारण कृषि विशेषज्ञों को इनका असर अधिक होने की आशंका है। गंदी रोग की चपेट में आने पर धान की बाली प्रभावित हो जाती है, जबकि कीट बाली में पड़ने वाले दूध को चूस लेते हैं, जिससे दाना विकसित नहीं हो पाता। फसल को बचाने के लिए किसान एहतियातन दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। जिले में इस बार 64 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। आलू के भाव कमजोर होने से बर्बाद किसान धान की फसल पर निर्भर हैं। ऐसे में बाली निकलने के समय फसल को रोग और कीटों से बचाना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। धान की फसल पर रोग या कीट का प्रकोप होने पर किसानों को नुकसान उठाना...