मैनपुरी, जुलाई 17 -- Mainpuri News: मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सौज निवासी पूनम पत्नी राजवीर सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 13 जुलाई की रात वह तथा उसका पति अपने घर पर बैठे थे। तभी गांव निवासी दो युवक गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी दी।

घटनाक्रम 14 जुलाई की सुबह पीड़िता जरूरी कार्य से पति व देवर के साथ बाइक से न्यायालय आ रही थी। जैसे ही वह दीवानी रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से कार लेकर आए उक्त दबंग ने जान से मारने की नियत से उसके पति व देवर की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों के गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का प्रवास भाजपा क्षेत्रीय अध्यक...