Mainpuri News: दो सब्जी विक्रेताओं में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले
मैनपुरी, अगस्त 30 -- Mainpuri News: कस्बे में ओवरब्रिज के नीचे रविवार दोपहर लगे साप्ताहिक बाजार में ग्राहक को लेकर दो सब्जी विक्रेताओं के बीच शुरू हुई बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और प्लास्टिक की क्रेट चलने लगीं। करीब 20 मिनट तक चले इस उपद्रव से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना के दौरान बाजार में तैनात होमगार्ड और एक सिपाही ने विक्रेताओं को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रामक तेवर के आगे वे बेबस नजर आए। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया गया। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से कल्याण सिंह उर्फ कल्लू वर्मा और उनके भाई ठाकुरदास घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अवध किशोर उर्फ पिंटू शाक्य, उनके भाई मनफूल और पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.