मैनपुरी, सितम्बर 19 -- Mainpuri News: शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की स्थिति बदहाल है। दो माह पूर्व स्टेडियम में मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले यहां खुदाई आदि कार्य हुए थे। जिसके बाद से इसे सुधारा नहीं गया। जिससे युवाओं को दौड़ लगाने, खेलने आदि में परेशानी हो रही है। इस संबंध में सांसद को पत्र और स्टेडियम की दुर्दशा के फोटो भेजकर सही कराने की मांग की गई। सांसद ने स्टेडियम को सुधारने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज अचलपुर के प्रबंधक संकल्प यादव ने सांसद को भेजे पत्र में बताया कि शहर का राजकीय स्टेडियम जिले का प्रमुख खेल मैदान है। 26 जुलाई को स्टेडियम में मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों के दौरान मैदान में बड़े स्तर पर खुदाई और तोड़फोड़ के कारण इसकी स्थिति खराब हो गई है। इससे क्रिकेट और एथलेटिक्स से जुड़...