मैनपुरी, अक्टूबर 1 -- Mainpuri News: मैनपुरी। मिशन समाधान के तहत डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ब्लॉक जागीर के ग्राम मौजेपुर पहुंचकर भूमि और चकमार्ग विवाद का मौके पर ही समाधान कराया। ग्राम मौजेपुर निवासी मनोज कुमार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम स्वयं गांव पहुंचे। उन्होंने करीब 2 घंटे बैठकर राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश कराई और दोनों पक्षों से संवाद कर वास्तविक चकमार्ग को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। वहीं सुभाष एवं मनोज के बीच 9 बिस्वा भूमि को लेकर चल रहे विवाद का भी डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर समाधान कराया। पैमाइश के बाद 9 बिस्वा भूमि पर सुभाष को काबिज कराया गया। भूमि पर लगे पौधों का 5 पंचों के माध्यम से 8000 रुपये मूल्यांकन तय कराते हुए सुभाष से मनोज को भुगतान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने सुभाष और मनोज को गले मिलव...