मैनपुरी, अगस्त 30 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के शीतला देवी मंदिर तिराहे के निकट अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इसके लिए रविवार को सुबह अतिक्रमण कारियों को चेतावनी दी गई और दो बजे तक अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। अपराह्न तीन बजे तीन बुल्डोजर, ट्रैक्टर, हाइड्रा मशीन लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। दो घंटे अभियान चला और पूरे इलाके के अतिक्रमण की सफाई कर दी गई। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने के लिए कोई नहीं आया। जिन लोगों के अतिक्रमण थे वे लोग समय मांग रहे थे, मगर किसी की बात नहीं सुनी गई और कार्रवाई कर दी गई। दो दिन पूर्व यातायात पुलिस के एक सिपाही के साथ हुई मारपीट के बाद पुलिस प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक्टिव हो गया। शीतला देवी मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में अवैध रूप से दुकानें लोगों ने लगा रखी थी...