मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: 21 साल पहले कस्बा नवीगंज में हुए दंपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। दंपति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई के लिए इश्तिहार चस्पा कराए हैं। दो दिन पहले पुलिस ने फर्रुखाबाद जाकर तीन आरोपियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किए। मंगलवार को बेवर पुलिस दन्नाहार के हविलिया निवासी आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा करने पहुंची और फरारी की मुनादी भी कराई। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी लालू उर्फ प्रभात पांडेय पुत्र जितेंद्र पांडेय के विरुद्ध भी दोहरे हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में 21 साल पहले बेवर थाने में फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे उसके भाई डब्बन दुबे सहित छह लोगों के खिलाफ दोहरे हत्याक...