मैनपुरी, जुलाई 15 -- Mainpuri News: नगर के मोहल्ला कौआटोला से घिरोर नहर में नहाने गया युवक पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार, सीओसिटी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की टीम बुला ली गई। नहर के पानी के तेज बहाव में युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है। घटना बुधवार की सुबह 10:30 बजे की है। नगर के मोहल्ला कौआटोला निवासी मकान पर पुट्टी का काम करने वाला 35 वर्षीय तौफीक अली पुत्र अलीदराज अपने दोस्त के साथ घिरोर नहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक तौफीक नहर के पानी में फंस गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- Unnao News: नहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत यह देख उसके साथी ने शोर मचाया। कुछ देर बाद वह पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अखिल गोयल, सीओ सच्चिदानंद कुरावली पुलिस क...