मैनपुरी, नवम्बर 24 -- Mainpuri News: क्षेत्र के एक गांव में दोस्त बनकर दोस्त की ही पीठ में छुरा भोंकने का काम आरोपी ने किया। युवक ने पहले महिला के पति से दोस्ती की जिसके बाद वह उसके घर आने जाने लगा। जिसके बाद उसने महिला से चक्कर चलाया और बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पति ने आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 21 नवंबर की दोपहर आरोपी भूपेंद्र सिंह पुत्र राजाराम निवासी लक्ष्मणपुर उसकी 32 वर्षीय पत्नी को भगा ले गया। पत्नी अपने साथ जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। पीड़ित ने बताया कि भूपेंद्र ने पहले उससे दोस्ती की और मीठी-मीठी बातें कर घर आने-जाने लगा। दोस्ती का रंग गाढ़ा कर आरोपी ने उसकी पत्नी को अपने झांसे में ले लिया। जब मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो आरोपी पीड़ित की पत्नी को भग...