मैनपुरी, अक्टूबर 23 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम देवीनगर में बुखार का प्रकोप चल रहा है। एक-एक घर में चार से पांच लोगों को बुखार होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में जगह-जगह गंदगी व नालियों में कीचड़ भरा है, जिसके चलते पनप रहे मच्छरों से बुखार फैल रहा है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई अभियान चलाने व शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों के उपचार की मांग की। ग्राम देवीनगर में बुखार से पीड़ित मरीज कुरावली सीएचसी व मैनपुरी में उपचार ले रहे हैं। जिनमें डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार के मरीज शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित तालाब की कुछ समय पहले सफाई कराई गई थी, लेकिन तालाब से निकली घास व गंदगी को किनारे पर ही छोड़ दिया गया। उक्त गंदगी के कारण बीमारियां पनप रहीं और ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं। ग्रामीण विष्णु दय...