Mainpuri News: दीवार तोड़कर घर में घुसकर सामान उठाने का आरोप
मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम अलूपुरा में मकान की दीवार तोड़कर अनाज और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र रामऔतार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच गांव के अरविंद पुत्र रामऔतार, गुलशन, मयंक, अनुष्का, गौरव, अवनेश, प्रकाश तथा राजेश्वरी सहित आठ लोगों ने उसके मकान की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। आरोप है कि आरोपी घर से 40 बोरी गेहूं, 15 बोरी सरसों, 10 बोरी बाजरा तथा करीब दो लाख रुपये की नकदी ले गए। जब उसकी पत्नी और बच्चों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों और तमंचों से धमकाया। मौके पर पहुंची डायल पुलिस ने घटना का वीडियो भी बनाया। थाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.