मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- Mainpuri News: दिल्ली आंदोलन को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर निगाह रखी गई। ड्रेस और सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों को लगाया गया। दिल्ली आंदोलन से निपटने के लिए मैनपुरी से 25 महिला पुलिसकर्मियों को दिल्ली भेजा गया है। शनिवार को जिले में आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने आंदोलन पर सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने अपने निवास पर पहुंचे किशनी तहसीलदार कमलेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर किसानों के मुद्दे उठाए। भाकियू के 10-15 कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी। आंदोलन को लेकर मैनपुरी में पूरी तरह शांति बनी रही। सोशल मीडिया पर जरूर आंदोलन के समर्थन और विरोध में लोगों ने फोटो, वीडियो डाले। ...