मैनपुरी, अगस्त 19 -- Mainpuri News: कस्बा चौकी क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त के दावों की हवा निकालते हुए खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीते दस दिनों के भीतर सबमर्सिबल के लिए लगाए गए चार ट्रांसफार्मरों से चोर तेल, कॉपर और अन्य कीमती पुर्जे चोरी कर ले गए। बीती रात चोरों ने ग्राम नेकामऊ में एक साथ दो किसानों के खेतों पर धावा बोला। सपना चौहान पत्नी राजीव सिंह चौहान तथा उमेश पुत्र राम बहादुर के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को पोल से नीचे गिराकर चोरों ने उनका तेल और कॉपर पार कर दिया। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे, तो केवल खाली खोखा जमीन पर पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- Gridih News: बिरनी: कबाड़ दुकानों में खपाया जा रहा है चोरी का माल पीड़िता सपना चौहान ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कड़ी कार्रवाई की गुहा...