मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: ईमानदारी और इंसानियत की एक मिसाल नवीगंज क्षेत्र के ग्राम छबीलेपुर में देखने को मिली। कानपुर से लौटते समय रोडवेज बस में अंधेरे के कारण बैग बदल जाने पर एक यात्री ने न केवल तत्परता दिखाई, बल्कि खुद का जरूरी सामान खोने के बाद भी रात में ही पीछा कर दूसरे यात्री के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज सुरक्षित लौटाकर ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की। बीती रात करीब दो बजे छबीलेपुर निवासी प्रकाश कश्यप कानपुर से दवा लेकर रोडवेज बस से लौट रहे थे। बस में लाइट खराब होने के कारण अंधेरे में उनका बैग तरावा देव टोल प्लाजा पर उतरते समय बदल गया। घर पहुंचकर जब प्रकाश कश्यप ने बैग खोला, तो उसमें दवाओं की जगह एटा निवासी प्रीति के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट सहित अन्य महत्वपूर्ण शैक्षिक प्रमाणपत्र और कागजात निकले। बैग में मिले फोन नंबर के ...