मैनपुरी, सितम्बर 1 -- Mainpuri News: जागीर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर में ग्रामीणों की सड़क की समस्या को लेकर बीडीओ ने निरीक्षण किया। गांव की सड़क को देखा गया और इसे पक्का कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। ये प्रस्ताव शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बीते दिनों ग्राम फरीदपुर के ग्रामीणों ने गांव में कच्चे मार्ग को लेकर प्रदर्शन किया था। ग्राम फरीदपुर में जाने वाले मुख्य मार्ग की लंबाई लगभग एक किमी है। इस मार्ग का निर्माण न होने से कच्ची पड़ी है। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क दलदल में बदल जाती है। बीते दिनों ग्रामीणों ने सड़क से आवागमन में परेशानी को लेकर प्रदर्शन किया और विधानसभा चुनाव में वोट डालने से भी इनकार करने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों की इस समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्द...