मैनपुरी, सितम्बर 9 -- Mainpuri News: उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं शिक्षा विभाग के सौजन्य से आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज स्कूल के प्रांगण में राजस्थानी लोक गीत एवं शास्त्रीय संगीत के एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानी शिवा कुमारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रधानाचार्या मनोरमा, सहायक निदेशक कुशाग्र दास ने अतिथियों का स्वागत किया। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार जैसलमेर से पधारे कुटले खान ने अपने घराने की समृद्ध परंपरा का परिचय देते हुए भगवान गणेश की स्तुति से गायन का आगाज़ किया। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मगीत तथा राजस्थान की माटी की महक से सराबोर प्रसिद्ध गीत पधारो म्हारे देस गाकर संपूर्ण वातावरण को संगीतमय कर दिया। घूमर गीत पर श...