Mainpuri News: दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत पर हंगामा
मैनपुरी, जुलाई 6 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनी में तीन जुलाई को हुई मारपीट के दौरान घायल हुए युवक की सोमवार को मौत हो गई। सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दलित युवक की मौत हुई तो परिजनों व ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया और इन्होंने गांव के बाहर कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी पाकर कई थानों की पुलिस के साथ एसडीएम भोगांव, सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की परिजनों और ग्रामीणों से जमकर नोकझोक हुई। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो फिर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनी मौजा सुगांव में तीन जुलाई को कटिया डालने को लेकर ग्रामवासी 25 वर्षीय विकास पुत्र छोटेलाल जाटव का गांव के लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि दबंग पक्ष के लोगों ने विकास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.