मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: भोगांव। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने 169.42 लाख की लागत से बन रहे दक्षिणी बाईपास के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मिट्टी भराई, चौड़ाई, भूमि अधिग्रहण, रेलवे क्रॉसिंग और पुल निर्माण से जुड़े तकनीकी कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एके अरुण ने बताया कि नौ किलोमीटर हिस्से में मिट्टी भराई का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि छह किलोमीटर में कार्य शेष है। बारिश के कारण आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को मौसम अनुकूल होते ही गति देकर दूर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज निर्माण में तेजी लाने का निर्देश डीएम ने कहा कि अनावश्यक पेड़ न काटे जाएं,...