मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तहसील के गेट के निकट पांच बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी तो अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में भर्ती कराए गए चारों घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे की है। यूपी रोडवेज डिपो की बस दिल्ली की तरफ से कुरावली आ रही थी। जैसे ही बस कस्बा स्थित तहसील के गेट के पास पहुंची। तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने दो बाइकों पर सवार पांच लोगों को रौंद दिया। पहली बाइक पर सवार 26 वर्षीय रोहित पुत्र अजय पाल तथा नरेंद्र पुत्र अहिबरन निवासी बरखेड़ा कुरावली सड़क पर जा ग...