Mainpuri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्त गंभीर घायल
मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र में डीएम आवास के सामने मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक करीब पांच फीट उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औडेन्य पड़रिया निवासी विशाल मिश्रा पुत्र सर्वेश कुमार मिश्रा, पाल नगर राधारमन रोड निवासी अनिकेत पुत्र जगराज सिंह और सर्किट हाउस निवासी नितिन पुत्र प्रमोद कुमार आपस में दोस्त हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विशाल और अनिकेत बाइक से अपने मित्र नितिन को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हरचंदपुर छोड़ने जा रहे थे। तभी डीएम आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.