मैनपुरी, सितम्बर 24 -- Mainpuri News: मैनपुरी-छिबरामऊ बॉर्डर स्थित नवीगंज ओवरब्रिज के समीप गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरब्रिज पार करते ही एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे और वे सभी मैनपुरी जिले के निवासी हैं। कार नवीगंज ओवरब्रिज पार कर छिबरामऊ की ओर जा रही थी। सुबह करीब चार बजे छिबरामऊ के प्रेमपुर चौकी क्षेत्र में अत्यधिक रफ्तार होने के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर में जा घुसी। दुर्घटना में औंछा थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी 18 वर्षीय प्रांशु पुत्र मनोज कुमार,...