मैनपुरी, अगस्त 31 -- Mainpuri News: गांव-गांव बने महिला समूह में काम करने वाली महिलाओं को मानदेय नहीं मिल रहा। महिलाएं मानदेय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं लेकिन उन्हें उनकी मेहनत का मेहनताना नहीं मिल पा रहा। सोमवार को पीड़ित महिलाएं विकास भवन पहुंची और सीडीओ को शिकायती पत्र देकर किए गए काम का मानदेय दिलाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी के साथ विकास भवन पहुंची समूह सखी एवं स्वास्थ्य सखी शिल्पा मिश्रा, शुभनेस, धनश्री, गोमती, पप्पी, सुनीता आदि ने सीडीओ नेहा बंधु से मुलाकात की। सभी सखियों ने सीडीओ को अपने-अपने शिकायती पत्र दिए। आरोप लगाया कि उन्हें वर्ष 2023 से मानदेय नहीं मिल रहा है। जबकि उन्होंने अपने-अपने गांवों में महिलाओं को जागरुक करने का काम किया। अन्य काम किए गए। जिनका मेहनताना पांच से छह...