Mainpuri News: तीन केसीसी बकाएदारों की भूमि की गई कुर्क
मैनपुरी, जुलाई 10 -- Mainpuri News: मैनपुरी। एसडीएम भोगांव के निर्देश पर शुक्रवार को उ.प्र. ग्रामीण बैंक की शाखा नवीगंज के किसान क्रेडिट कार्ड बकाएदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन व बैंक की टीम ने संयुक्त रूप से विशेष वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम विलपुर हुसैनपुर में तीन बड़े बकाएदारों की कृषि भूमि कुर्क की गई। जिसमें गिरंद सिंह पुत्र छेदालाल पर बकाया 379324, रेशम देवी पत्नी मान सिंह व प्रदीप कुमार पुत्र मान सिंह पर 222916 व रमेश चंद्र पुत्र चेतराम पर 237430 बकाया होने पर लाल झंडी लगाकर भूमि कुर्क की कार्रवाई की। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बकाया ऋणों की वसूली के लिए विशेष अभियान चल रहा है। उन्होंने सभी ऋण बकाएदारों से समय से अपना बकाया जमा करने की अपील की। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, संग्रह अमीन प्रेमचंद्र, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.