मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: मैनपुरी। अटेवा के आवाह्न पर विभिन्न कर्मचारी, शिक्षक संगठनों ने शुक्रवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। अपराह्न तीन बजे घंटाघर स्थित शहीद पार्क से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा कलक्ट्रेट पहुंची जहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र सिंह ने ज्ञापन लिया। यात्रा में शामिल शिक्षक, कर्मियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए देश की एकता, अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। अटेवा जिला संयोजक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपने हक एवं सम्मान की आवाज को बुलंद करने के लिए अटेवा द्वारा तिरंगा यात्रा सभी जिलों में निकाली जा रही है। अटेवा पर लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है। जब पूरे देश में एक समान कानून व्यवस्था, चुनाव व्यवस्था लागू होने की बात...