मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी शनिवार को पहली बार मैनपुरी पहुंचे। घिरोर से मैनपुरी पार्टी कार्यालय तक जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि 2027 विधानसभा के चुनाव में कार्यकर्ता अभी से जुटें। बूथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है, इसी भावना के साथ मिलकर काम करें। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का ब्रह्मदेव मंदिर के पास पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जिला महामंत्री उदय चौहान ने स्वागत किया। मंडी गेट के पास गोल्डी चौहान, क्रिश्चियन तिराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में, जिला सहकारी बैंक पर डीसीबी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ...