मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: थाना दन्नाहार क्षेत्र के नगला मढिया निवासी सुनील कुमार पुत्र सुंदर सिंह जो साउंड, टेंट और डीजे का काम करते हैं, के साथ मारपीट और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने नगला कोडर निवासी युवक के यहाँ भागवत कथा के लिए 4.61 लाख में टेंट व साउंड का ठेका लिया था। नामजद युवक ने 70 हजार रुपये एडवांस दिए, लेकिन बाकी रकम बाद में देने की बात कही। बीती 27 जून की दोपहर लगभग 3:50 बजे नामजद युवक व उसके तीन साथियों ने बाकी पैसे देने के बहाने सुनील को शहर के गोपीनाथ अड्डा पर बुलाया। आरोप है कि वहां चारों नामजदों ने लाठी-डंडों व लात-घूसों से सुनील को बुरी तरह पीटा। चीख-पुकार सुनकर अंकित, रवि और पीड़ित के पुत्र विष्णु ने मौके पर पहुँचकर जान बचाई। सूचना पर पहुँची 112 पुलिस उन्हें कोतवाली मैनपुरी ल...