मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जन-शिकायतें सुनीं। इस दौरान दूर-दराज से आए 138 फरियादियों में से 19 की समस्याओं का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मंझनपुर में एडीएम व एसपी ने सुनी फरियादअधिकारियों को निर्देश डीएम ने राजस्व अधिकारियों और लेखपालों को निर्देश दिया कि मिशन समाधान के तहत ग्रामसभा की मुक्त कराई गई भूमि को तत्काल किसी कार्य के लिए आरक्षित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पैमाइश या कब्जा हटाने के बाद पुनः अवैध कब्जा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। पशुचर, तालाब, चकरोड व सरकारी भूमि को प्राथमिकता पर कब्जामुक्त कराने और विवादित भूमि खरीदने से बचने की सलाह भी दी गई।इस मौके पर ये रहे मौजूद एसपी गणेश ...