मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने फर्रूखाबाद बॉर्डर के समीप स्थित काली नदी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी पर भारी पड़ रही आस्था, 150 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्तश्रद्धालुओं की अटूट आस्था बातचीत के दौरान कस्बा बेवर के ग्राम दहेड़ निवासी कांवड़िया अवनीश और सुभाष ने अधिकारियों को बताया कि वे फर्रूखाबाद स्थित गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेने के लिए निकले हैं। जल लेकर वे गोला-गोकर्णनाथ पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन व पूजन करेंगे, जिसके बाद पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन कर वा...