मैनपुरी, अगस्त 12 -- Mainpuri News: शहर के सेंट मेरीज़ स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय में प्रवेश लेने वाले 65 नए विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सप्ताह भर चली इस गतिविधि के पहले दिन हिंदी व अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें अंग्रेजी में 9 और हिंदी में 11 छात्र विजयी रहे। वहीं कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 4 छात्रों को सफलता मिली। इसके अलावा 11 अगस्त को गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमें 11 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर मेकिंग व ड्राइंग प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग के 2 बच्चों को पुरस्कार मिला। म्यूजिकल चेयर में 2, भाषण प्रतियोगिता में 3 तथा चेस प्रतियोगिता में 6 विद...