मैनपुरी, नवम्बर 22 -- Mainpuri News: नेशनल हाईवे पर आवारा गोवंश वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित हैं। ताजा मामला शुक्रवार देर शाम का है, जब नगला देवी फ्लाईओवर से बेवर की ओर उतरते समय अचानक एक आवारा गोवंश सड़क पर आ गया। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गोवंश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद गोवंश का शव करीब आधे घंटे तक व्यस्त हाईवे के बीचों-बीच पड़ा रहा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, चालक फरा अंधेरा होने के कारण वहां से गुजर रहे कई बाइक सवार अचानक सामने आए शव से टकराने से बाल-बाल बच गए। राह...