मैनपुरी, जुलाई 29 -- Mainpuri News: कस्बा में रामलीला मैदान के सामने पिकअप वाहन की टक्कर से ई रिक्शा सवार किशोरी घायल हो गई। बुधवार को खजुरिया निवासी 13 वर्षीय कामिनी कुमारी पुत्री विनोद कुमार अपनी चचेरी बहन राधिका के साथ साप्ताहिक रेडीमेड बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से वापस लौट रही थी। तभी रामलीला मैदान के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। ​हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक ने मौजूद लोगों की मदद से घायल किशोरी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...