मैनपुरी, नवम्बर 5 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा में 26 जुलाई की रात एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर बोलेरो से टक्कर मारकर अपने मित्र की हत्या करने का आरोप लगा था। उसके मित्र ने 14 लाख का बीमा कराया था। आरोपियों को अंदाजा था कि वह इस घटना को एक्सीडेंट दिखाकर लाखों रुपये एलआईसी से वसूल लेंगे। मामले में गुरुवार को एक वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा में 26 जुलाई को सुखवीर की चार लोगों ने योजना बनाकर हत्या कर दी थी। मामले में मुख्य आरोपी व उसके अन्य साथियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। एक युवक इस मामले में वांछित चल रहा था, जिसे पुलिस ने ओवर ब्रिज के समीप से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमनेंद्र उर्फ अमन पुत्र महेंद्र पाल निवासी मुरली नगर...