मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: नवीगंज-विशुनगढ़ मार्ग के किनारे उगी घनी झाड़ियों से राहगीरों को हो रही गंभीर परेशानी का मुद्दा हिंदुस्तान समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का बड़ा असर देखने को मिला, जब लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई का काम शुरू करवा दिया। मार्ग पर झाड़ियां इतनी बढ़ गई थीं कि सड़क बेहद संकरी हो गई थी। इसके चलते सामने से आने वाले वाहनों को देखना मुश्किल होता था और हर वक्त हादसे का खतरा मंडराता रहता था। यह मार्ग श्यामपुर भटपुरा, नगला महुआ, लालपुर, फतेहपुर समेत दर्जनभर गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर गड्ढों में डाली गई गिट्टी झाड़ियों की सफाई शुरू होने से ग्रामीणों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने ...