मैनपुरी, नवम्बर 9 -- Mainpuri News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। गड़री गांव निवासी चाचा-भतीजे मैनपुरी बाजार आ रहे थे, तभी ज्योति तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है। शहर के ज्योति मार्ग पर सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चाचा और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों की पहचान गड़री गांव निवासी 22 वर्षीय सागर पुत्र अशोक कुमार और 20 वर्षीय चेतन पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। दोनों सोमवार को अपनी बाइक से मैनपुरी बा...