Mainpuri News: जुलाई माह में जून जैसे हालात, चटख धूप और उमस से हाल बेहाल
मैनपुरी, जुलाई 13 -- Mainpuri News: जुलाई माह में भी मौसम का मिजाज जून जैसा बना हुआ है। चटख धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सोमवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, जबकि आसमान से बादल पूरी तरह गायब नजर आए। दूर-दूर तक बारिश के कोई संकेत नहीं दिखाई दिए, जिससे आमजन के साथ-साथ किसान भी खासे परेशान हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चों को घर पहुंचने में दिक्कतें हुईं। अभिभावक अपने बच्चों को धूप से बचाते हुए, रास्ते में छाया का सहारा लेकर घर पहुंचे। पेय पदार्थों का सहारा लिया गया। लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.