मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सोमवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और समिति की आर्थिक स्थिति सुधारने पर जोर दिया गया। डीएम ने अपनी ओर से 5100 का सहयोग देते हुए व्यापारियों, उद्यमियों, कोल्ड स्टोर व ईंट-भट्ठा संचालकों से भी आर्थिक सहयोग की अपील की। सीडीओ ने भी 5100 का सहयोग देने की घोषणा की। डीएम ने तहसील स्तरीय खेल प्रोत्साहन समितियों का एक माह में गठन कर 14.40 लाख हस्तांतरित करने और जनपद समिति में उपलब्ध Rs.31.80 लाख से मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में चार फ्लड लाइटें, सोलर लाइटें और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए। इसके साथ ही, स्विमिंग पूल और जिम संचालकों से मानकों का पालन ...