Mainpuri News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फिर छाया अंधेरा, गर्मी में बेहाल मरीज
मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: मैनपुरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक बार फिर बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। बिजली व्यवस्था ठप होने के दौरान चिकित्सक को मोबाइल की रोशनी में मरीजों का उपचार करना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया कि इमरजेंसी में बिजली जाने के बाद काफी देर तक अंधेरा पसरा रहा। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए दो जनरेटर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद बिजली जाने के बाद जनरेटर के समय से चालू न होने की शिकायत सामने आती रहती है। इससे इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण जगह पर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मोबाइल की रोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.