मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाजीपुर सेमरी में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। गांव की गलियां, मुख्य मार्ग और कई मोहल्ले पानी में डूबे हुए हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण सर्वेश कुमार उर्फ रिंकू यादव ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी अब तक जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई है। जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं श्रीचंद ने बताया कि गांव में विकास कार्य न होने से लड़कों की शादी के लिए रिश्ते बंद हो गए हैं। ग्राम सेमरी में लंबे समय से जलभराव...