मैनपुरी, अगस्त 25 -- Mainpuri News: विधानसभा क्षेत्र में जर्जर और ऊबड़-खाबड़ सड़कें आमजन के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। किशनी-मैनपुरी मार्ग पर स्थित नैगवां चौराहे से कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल स्थिति में है। इसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग गजपुरा, नगरिया, पृथ्वीपुर, नगला वनखंडी, धूरा, महिगवा भरतपुर, उतामपुर, लालपुर, बरुआ, सुमेरपुर और नगला झड़ी जैसे दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजतन, आज सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके ह...