मैनपुरी, अगस्त 18 -- Mainpuri News: किशनी से शमशेरगंज, नगला गबे, कैथपुर और कन्हूपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल है। शमशेरगंज पुलिया से लेकर खडेपुर, जिजई, नगला घासी, बरहा, कछपुरा, गपकापुर, मचवार और कान्हूपुर तक लगभग 11 किलोमीटर का यह मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में गिट्टी, मोरंग और सीमेंट की दुकानें खुलने के बाद भारी-भरकम ट्रकों व ट्रालों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। मानक के विपरीत साधारण तरीके से बनी सड़क टनों वजनी वाहनों का भार सहन नहीं कर पा रही है। इसके अलावा, गपकापुर के पास सड़क किनारे मोरंग के ढेर लगे होने से मार्ग संकरा हो गया है। रात के अंधेरे में ये ढेर चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे ह...