मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में नौनिहाल जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। जर्जर भवन होने से भय का वातावरण बना हुआ है। जान हथेली पर रख कर बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। तीन साल बीतने पर भी जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान नहीं खोज सके हैं। विद्यालय का भवन जर्जर होने से अभिभावकों व ग्रामीणों में आक्रोश है। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय स्टाफ बरामदा व अतिरिक्त कक्ष के सहारे पढ़ाई को सुचारू किए हुए हैं। कई बार अधिकारियों ने विद्यालय का दौरा किया लेकिन समाधान के नाम पर मामला बेनतीजा रहा। बारिश के दिनों में विद्यालय में कक्षा संचालन में समस्याएं आती हैं। यह भी पढ़ें- Latehar News: पेशरार मध्य विद्यालय के आठों कमरों से टपक रहा पानी, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर छात्र विद्यालय में...