मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को जन-समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में विलंब पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने, डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक व गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का आदेश दिया। मंत्री ने कृषि विभाग को किसानों हेतु डीएपी, यूरिया, सिंचाई और कृषि यंत्रों पर अनुदान की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान अमीर सिंह (मान्धाता), शैतान सिंह (नगला सकरी), विश्वनाथ सिंह (गरगई), आकाश (झण्डाहार...